Svoboda | Graniru | BBC Russia | Golosameriki | Facebook

घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में कोत दीवुआर (आइवरी कोस्ट), उत्तर में बुर्किना फासो, पूर्व में टोगो और दक्षिण में गिनी की खाड़ी से मिलती है। घाना शब्द का अर्थ "लड़ाकू राजा" है।

घाना गणराज्य
ध्वज
राष्ट्रवाक्य: "स्वतंत्रता और न्याय"
राष्ट्रगान: गॉड ब्लेस अवर होमलैंड भगवान हमारी जन्मभूमि को आशीष दे
अवस्थिति: घाना गणराज्य
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
अक्रा
5°33′N 0°15′W / 5.550°N 0.250°W / 5.550; -0.250
राजभाषा(एँ) अंग्रेजी
निवासी घानियन
सरकार संवैधानिक अध्यक्षीय गणराज्य
 -  राष्ट्रपति जॉन अता मिल्स
 -  उप-राष्ट्रपति जॉन द्रामानी माहामा
 -  संसद के अध्यक्ष ज्यॉस बॉमफोर्ड-अदो
 -  मुख्य न्यायाधीश जॉर्जिना थियोडोरा वुड
स्वतंत्रता युनाइटेड किंगडम से
 -  घोषणा 6 मार्च 1957 
 -  गणराज्य 1 जुलाई 1960 
 -  वर्तमान संविधान 28 अप्रैल 1992 
क्षेत्रफल
 -  कुल 238,535 km2 (81 वां)
 -  जल (%) 3.5
जनसंख्या
 -  2009 जनगणना 23,837,000 (48 वां)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2009 प्राक्कलन
 -  कुल $36.135 बिलियन (-)
 -  प्रति व्यक्ति $1,563.74 (-)
मानव विकास सूचकांक (2013)Steady 0.573[1]
मध्यम · 138वाँ
मुद्रा घानियन सेडी (GHS)
समय मण्डल जीएमटी (यू॰टी॰सी॰0)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) जीएमटी (यू॰टी॰सी॰0)
दूरभाष कूट +233
इंटरनेट टीएलडी .gh

औपनिवेशिक समय से पूर्व घाना पर अनेक प्राचीन राजवंशों का प्रभुत्व था, जिनमें पूर्वी तट पर गा-दामेस और अंदरुनी क्षेत्र में अशांति साम्राज्य के अलावा तटीय और अंदरुनी क्षेत्रों में अनेक फान्ते और इवे राज्य शामिल थे। १५ वीं सदी में पुर्तगालियों के साथ संपर्क में आने के बाद यूरोपिय देशों के साथ व्यापार की बढ़ोतरी हुई और ब्रिटेन ने १८७४ में गोल्ड कोस्ट, के नाम से राजशाही उपनिवेश की स्थापना की।

गोल्ड कोस्ट १९५७ में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता हासिल करने वाला पहला उप सहारा अफ्रीकी राष्ट्र बना। प्राचीन साम्राज्य घाना, जिसका विस्तार एक समय पूरे पश्चिम अफ्रीका में था, के नाम पर नए देश का नाम घाना रखा गया। घाना अनेक अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है, जिनमें राष्ट्रमंडल, पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक सामुदायिक, अफ्रीकी संघ और संयुक्त राष्ट्र शामिल हैं।

इन्हें भी देखें

संपादित करें


बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
सरकार
सामान्य जानकारी
  1. "2014 Human Development Report Summary" (PDF). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. 2014. पपृ॰ 21–25. मूल से 29 जुलाई 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2014.