Svoboda | Graniru | BBC Russia | Golosameriki | Facebook
सामग्री पर जाएँ

निश्चित अनुपात का नियम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

निश्चित अनुपात के नियम (law of definite proportion) या स्थिर अनुपात का नियम (law of constant composition) के अनुसार " किसी रासायनिक यौगिक में अवयवी तत्वों के भारों का सदैव एक निश्चित अनुपात रहता है। " इस नियम का प्रतिपादन सन् १७९७ ई में जोसेफ प्राउस्ट (Joseph Proust) ने किया था।

उदाहरण : H2O में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के भारों का अनुपात = २ : १६ = १ : ८ ; किसी भी स्त्रोत से प्राप्त जल में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के भारों का अनुपात सदैव १ : ८ रहता है। इसी प्रकार, CO2 में C और O के भारों अनुपात १२ : ३२ = ३ : ८ ; अतः किसी भी विधि प्राप्त CO2 में C तथा O के भारों का अनुपात सदैव ३ : ८ रहेगा।

सन्दर्भ[संपादित करें]