Svoboda | Graniru | BBC Russia | Golosameriki | Facebook
सामग्री पर जाएँ

स्तरी बादल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ये चादर के समान होते हैं, तथा पतले या मोटे हो सकते हैं। इनकी उत्पत्ति प्रायः उष्ण वाताग्र पर होती है, जहाँ उष्ण वायुराशि अपेक्षाकृत ठंडी वायुराशि के संपर्क में आकर उस पर चढ़ने लगती है, यह आरोहण झटके से न होकर धीरे धीरे ढालू पथ पर होता है, परिणामस्वरूप उसकी जलवाष्प विस्तृत क्षैतिज क्षेत्रफल पर एकसमान रूप से फैले हुए बादल बनाती है।